मोदी का स्वदेशी अपनाने का आह्वान

By admin
1 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका द्वारा आयात शुल्क बढ़ाने का उल्लेख किए बिना देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने की अपील की। वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी देश का भला चाहता है—चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो या आम नागरिक—उसे स्वदेशी का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमें ऐसी वस्तुएं खरीदनी चाहिए जो किसी भारतीय के परिश्रम और पसीने से बनी हों। ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना जरूरी है। घर में उपयोग होने वाला हर सामान स्वदेशी होना चाहिए।

मोदी ने कहा कि वर्तमान समय में दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है। ऐसे में व्यापारी भाइयों को संकल्प लेना होगा कि वे केवल स्वदेशी सामान ही बेचें। दीपावली और विवाह जैसे अवसरों पर स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। यही भावना भारत का भविष्य तय करेगी और विकसित भारत का सपना साकार करेगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें स्वदेशी सामान खरीदने और अपने घरों को स्वदेशी वस्तुओं से सजाने का मंत्र अपनाना होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *