सिरोही: अजगर ने निगला बकरी का बच्चा, फिर खुद उगल दिया

By admin
1 Min Read

सिरोही जिले के शिवगंज से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। बड़गांव में एक अजगर ने बकरी के बच्चे को निगल लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह उसे फिर से बाहर उगल देता है। स्थानीय लोग इस दृश्य को देखकर दंग रह गए, और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। घटना बड़गांव के एक बाड़े में हुई। अजगर ने बकरी के बच्चे पर अचानक हमला किया और उसे निगल लिया। इस दौरान स्नेक लवर अशोक सोनी और महिपाल रावल मौके पर पहुंचे और अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *