गरबा कार्यक्रम में गैर हिन्दू युवाओं के प्रवेश से हंगामा, पुलिस ने कराया मामला शांत
बारां: शहर के कोटा रोड स्थित राज पैलेस में शुक्रवार रात आयोजित गरबा कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया जब कुछ गैर हिन्दू युवाओं के प्रवेश पर उपस्थित लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और नाराजगी जताई।
आरोप है कि कार्यक्रम आयोजक देवेंद्र और सीमा ने अधिक कमाई के उद्देश्य से गैर हिन्दू युवाओं को भी पास उपलब्ध करवा दिए थे। इससे कार्यक्रम स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए।
डीएसपी ओमेंद्र सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर माहौल शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पा लिया है और आयोजकों को भविष्य में सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।