सुमेरपुर: खिवान्दी के श्रीमहावीर स्वामी जैन पेढ़ी ट्रस्ट के सचिव विनोद कुमार जैन ने थाना सुमेरपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार खिवान्दी निवासी फुटरमल और हेमंत कुमार ने व्हाट्सएप ग्रुप “ट्रस्टी रेस्पॉन्सिबिलिटी” और “खिवान्दी जैन संघ” के माध्यम से जैन समाज, ट्रस्ट और संत पू. पू. चंद्रानंद महाराज व पू. पू. रेवतसुरी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक मैसेज प्रसारित किए।
शिकायत में आरोप लगाया गया कि दोनों आरोपियों ने झूठे और भड़काऊ संदेशों के जरिए संतों पर महिला साध्वी को गर्भवती करने और तांत्रिक शक्तियों का प्रयोग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए, जिससे समाज की गरिमा और धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
प्रार्थी ने बताया कि संदेश और वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग पुलिस को सबूत के रूप में सौंप दी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।