Baba Siddique Murder: चेहरे ढके, हाथ में 9.9 MM पिस्टल; पटाखों के शोर के बीच शूटर्स ने कैसे अंजाम दी हत्या

By admin
1 Min Read

मुंबई। बाबा सिद्दीकी की हत्या: मुंबई के बांद्रा में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीती रात 9:15 से 9:20 बजे के बीच, जब बाबा सिद्दीकी अपने बेटे के दफ्तर से बाहर निकले, तभी तीन हमलावरों ने पटाखों के शोर के बीच उन पर गोलियां चला दीं। तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे रूमाल से ढके हुए थे।

पूरी योजना के तहत अपराध को अंजाम दिया गया विद्यादशमी की शाम तीनों आरोपी पूरी योजना के साथ बाबा सिद्दीकी का इंतजार कर रहे थे और पटाखे फोड़ते हुए सही मौके की तलाश में थे। जैसे ही बाबा सिद्दीकी कार्यालय से बाहर आए, आरोपियों ने उन पर 6 राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उन्हें लगीं। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *