अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीना ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ, एसपी दिगंत आनंद बोले — “हर नागरिक यातायात नियमों का पालन करे”
भरतपुर: पुलिस शहीद दिवस पखवाड़ा के तहत जिला पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत रिजर्व पुलिस लाइन परिसर से हुई, जहां अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीना (RPS) ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।
यह जागरूकता रैली रिजर्व पुलिस लाइन से होते हुए मल्टीपरपज चौराहा, मानसिंह सर्कल, बिजली घर चौराहा, गंगा मंदिर, लक्ष्मण मंदिर, कुम्हेर गेट सर्किल, हीरादास सर्किल और काली बगीची से गुजरते हुए ट्रैफिक कार्यालय पर समाप्त हुई।
जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद (IPS) ने बताया कि पुलिस जवानों की शहादत को सम्मानित करने के लिए 21 अक्टूबर (पुलिस स्मृति दिवस) से लेकर 31 अक्टूबर (राष्ट्रीय एकता दिवस) तक विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इसी क्रम में आज साइकिल और बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
इस अवसर पर सीओ ट्रैफिक नरेंद्र कुमार (RPS), सीओ सायबर अनिल जसोरिया (RPS), सीओ ग्रामीण आकांक्षा कुमारी (RPS), सीओ एसटी/एससी सैल रामनाथ सिंह (RPS), यातायात प्रभारी अजय मीणा (CI), SHO मथुरागेट मदनलाल मीणा, SHO सेवर सतीश कुमार, सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, यातायात शाखा एवं पुलिस लाइन के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।