VIDEO : वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी, शेरनी TARA ने शावक को दिया जन्म

By admin
1 Min Read

जयपुर : नाहरगढ़ Biological Park से वन्यजीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है।यहां शेरनी तारा ने एक शावक को जन्म दिया है। शावक की स्थिति सामान्य है और वन विभाग के अधिकारियों ने शावक को नियो नेटल केयर यूनिट में रखा है।

शेरनी तारा ने बीती रात करीब 1:15 बजे एक शावक (CUB) को जन्म दिया। हालांकि, शेरनी TARA ने शावक की देखरेख और फीडिंग करने में रुचि नहीं दिखाई। इसके चलते वन विभाग के अधिकारियों ने शावक की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसे बायोलॉजिक पार्क के नियो नेटल केयर यूनिट में शिफ्ट किया।

शेरनी TARA ने शावक को दिया जन्म

Forest Department के एक अधिकारी के अनुसार रात करीब 3:30 बजे शावक को अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। फिलहाल शावक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और उसकी गहनता से मॉनिटिरिंग की जा रही है। नियो नेटल केयर यूनिट में डॉक्टर और स्टाफ शावक की देखरेख में लगे हुए हैं और उसे सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *