डीडवाना में अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और मैगजीन बरामद

By admin
1 Min Read

डीडवाना: डीडवाना जिले की मौलासर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी नंदूसिंह (28) पुत्र नाहरसिंह, निवासी खातिडो की ढाणी, निमोद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध पिस्टल और मैगजीन बरामद की है।

थानाधिकारी जितेंद्रसिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक इन्द्राराम मय जाप्ता गश्त के दौरान निमोद की ओर पहुंचे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से अवैध पिस्टल मय मैगजीन बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, 1959 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी ने बताया कि मौलासर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *