दीवाली से पहले भी नहीं सुधरी चाकसू की सफाई व्यवस्था, कचरे में मुंह मारती नजर आईं निराश्रित गायें

By admin
1 Min Read

नगरपालिका प्रशासन की अनदेखी से बढ़ी अव्यवस्थाएं, रिहायशी इलाकों में कचरे के ढेर और बीमारी का खतरा

चाकसू: दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार से पहले भी चाकसू कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। नगर के कई इलाकों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिनमें निराश्रित गोवंश भोजन की तलाश में मुंह मारते दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नगर पालिका की ओर से न तो नियमित कचरा संग्रहण किया जा रहा है, न ही कोई विशेष सफाई अभियान चलाया गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं।

कस्बे के एसबीबीजे बैंक क्षेत्र, दलालों का मोहल्ला और फागी रोड सहित कई रिहायशी इलाकों में गंदगी के ढेरों से बदबू फैल रही है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

नागरिकों ने नगर प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और गोवंश के लिए उचित प्रबंध करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *