आग लगने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर और पत्नी की हुई मौत

By admin
3 Min Read
bank manager ki maut

जयपुर | शनिवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। गेट-खिड़की बंद होने के कारण मकान के अंदर मौजूद बुजुर्ग दंपती बेहोश गिर गए। जवाहर नगर थाना पुलिस ने एक दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। पुलिस ने बुजुर्ग दंपती को तुरंत SMS हॉस्पिटल भिजवाया। डॉक्टर्स ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

SHO (जवाहर नगर) दौलतराम ने बताया- हादसे में जवाहर नगर के रामगली नंबर-7 निवासी प्रवीण वर्मा (65) और उनकी पत्नी रेणु (60) की मौत हो गई। बुजुर्ग पति-पत्नी दोनों यहां ही मकान में रहते थे। दोपहर करीब 4:40 बजे बुजुर्ग पति-पत्नी घर के अंदर सो रहे थे। मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण आग से उठे धुंए से दम घुटने से बुजुर्ग दंपति बेहोश होकर गिर पड़े। कुछ ही देर बाद अंदर से आग की लपटे उठता देखकर पड़ोसियों ने तुरंत जवाहर नगर थाना पुलिस को सूचना दी। जवाहर नगर थाना पुलिस ने पड़ोसियों की मदद से टैंकर से आग पर काबू पाया। करीब 10 मिनट की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

धुंए में किया फायरकर्मियों ने किया रेस्क्यू
फायर मेन महेश सिरोहिया ने बताया- पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर घाटगेट फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची। ड्राइवर लेखराज मीना और ठेकेकर्मी रामकिशोर मीना के साथ रेस्क्यू किया गया। मकान के अंदर धुंआ भरा हुआ था। गेट को धक्का देकर अंदर घुसे। धुंआ ज्यादा होने के कारण दिखाई नहीं दे रहा था। वेटिलेशन के कांच को धुंआ निकालने के लिए तोड़ा गया। एक के बाद एक कमरे में सर्च किया गया। मकान के अंदर बने तीसरे कमरे में जमीन पर पैरों से कुछ टकराया। हाथ से टटोलने पर महिला के बेहोश होकर पड़े होने का पता चला। तुरंत रेस्क्यू कर उसे घर के बाहर लाया गया। तुरंत अंदर जाकर दोबारा सर्च करने पर उसी जगह पास में एक बुजुर्ग आदमी बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे भी तुरंत मकान के बाहर उठाकर लाया गया। बेहोशी की हालत में मिले दंपति प्रवीण और रेणु वर्मा थे। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में SMS हॉस्पिटल पहुंचाया। डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ACP (आदर्श नगर) लक्ष्मी सुथार ने बताया- प्रवीण वर्मा रिटायर्ड बैंक मैनेजर थे। उनकी पत्नी रेनू घर के बाहर एक शॉप में इंटीरियर डिजाइनर का ऑफिस चलाती थी। एकलौता बेटा हर्षित विदेश गया हुआ है। हादसे के वक्स ऑफिस में रखे दोनों वर्कर चेतराम और मुकेश साइट पर गए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *