जालोर: बागोड़ा उपखंड क्षेत्र के जैसावास गांव में रविवार, 16 नवंबर 2025 को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में LED स्क्रीन के माध्यम से एक दिवसीय विशाल सत्संग का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में आसपास के ग्रामीण अंचलों से सैकड़ों श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।
सत्संग के दौरान समाज में फैली कुरीतियों—नशाखोरी, दहेज प्रथा, मृत्यु-भोज, रिश्वतखोरी, अंधविश्वास—को त्यागने का संदेश दिया गया। प्रवचनों में कहा गया कि “नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों का शत्रु है”, जिसके बाद उपस्थित लोगों को नशा न करने और न करने देने की शपथ दिलाई गई।
संत रामपाल जी महाराज के प्रेरणादायी विचारों ने लोगों को सत्य ज्ञान अपनाने, सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और एकता एवं सरल जीवन की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विशेषतौर पर दहेज प्रथा समाप्त करने, फिजूलखर्ची रोकने और सामाजिक सद्भाव बढ़ाने पर जोर दिया गया।
सत्संग में गांव के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा, विद्यालयों के बच्चे और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए। बच्चों को संस्कार, अनुशासन और नशा-मुक्त जीवन का संकल्प भी दिलाया गया।
जैसावास के अलावा बागोड़ा, आहोर, भीनमाल, सायला और जालोर सहित कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उपस्थित अनुयायियों ने कहा कि ऐसे सत्संग समाज में शांति, स्वच्छता और संस्कारयुक्त वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।