डीडवाना में सर्व ब्राह्मण समाज का दीपावली स्नेह मिलन व संत समागम — स्वामी प्रखर जी महाराज ने दिलाया गायत्री साधना का संकल्प

By admin
2 Min Read

महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज व श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज के सानिध्य में हुआ भव्य आयोजन, विश्व कल्याण हेतु मार्च 2026 में शतकुण्डीय महायज्ञ की घोषणा

डीडवाना: गौड़ भवन में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से दीपावली स्नेह मिलन एवं संत समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बनारस से महामंडलेश्वर यज्ञ सम्राट स्वामी प्रखर जी महाराज तथा नागौरिया मठ के पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के दौरान समाज की ओर से दोनों संतों का शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
महामंडलेश्वर स्वामी प्रखर जी महाराज ने उपस्थित जनसमूह को गायत्री साधना का संकल्प दिलाया और बताया कि आगामी 8 मार्च 2026 से 43 दिवसीय गायत्री शतकुण्डीय पुष्चरन महायज्ञ का आयोजन विप्र समाज द्वारा किया जाएगा, जिसका उद्देश्य विश्व कल्याण की कामना रहेगा।

इस अवसर पर श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज ने समाजबंधुओं से इस यज्ञ में सक्रिय सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया तथा दीपावली के पावन पर्व पर सभी को शुभाशीष प्रदान की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर स्वामी प्रखर जी महाराज और श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज द्वारा आगामी 25 अक्टूबर से हनुमान घाट बगिची में होने वाली श्याम कथा के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *