राजस्थान विधानसभा में बजट पर बहस, टोल फ्री नहीं होंगे स्टेट हाइवे

2 Min Read

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को बजट पेश होने के बाद की कार्यवाही शुरू हो गई। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद सदन में बजट पर विस्तृत चर्चा की शुरुआत हुई। बहस के दौरान विपक्षी कांग्रेस और सत्ताधारी भाजपा के विधायकों के बीच तीखा वार-पलटवार देखने को मिल रहा है। दोनों ही दल सरकारी नौकरियों की कमी और बढ़ते राज्य कर्ज के मुद्दे पर एक-दूसरे को घेरने की रणनीति में जुटे हैं। विधायकों की ओर से सरकार की नीतियों, योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन पर कड़े सवाल उठाए जा रहे हैं।

स्टेट हाईवे पर टोल को लेकर स्थिति स्पष्ट

प्रश्नकाल के दौरान स्टेट हाईवे पर छोटे वाहनों से टोल वसूली का मुद्दा उठा। सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल ने इस संबंध में सवाल किया।डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने जवाब देते हुए कहा कि वसुंधरा राजे सरकार के समय छोटे वाहनों को स्टेट हाईवे टोल से छूट दी गई थी, लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार ने इस व्यवस्था में बदलाव करते हुए फिर से टोल वसूली शुरू कर दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल छोटे वाहनों को टोल फ्री करने की कोई योजना प्रक्रियाधीन नहीं है।

अगले सप्ताह वित्त मंत्री देंगी जवाब

बजट बहस पर अगले सप्ताह डिप्टी सीएम दीया कुमारी जवाब देंगी। परंपरागत रूप से बजट पर जवाब के दौरान महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाती हैं, ऐसे में इस बार भी नई योजनाओं और घोषणाओं की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘युवाओं से छल, मिनी सचिवालय और STA पर घेरा, बजट पर अशोक गहलोत का तीखा बयान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *