जोगेश्वर धाम के पूर्व महंत योगी कैलाशनाथजी महाराज की चौथी पुण्यतिथि 12 अक्टूबर को, जुटेंगे प्रदेशभर से साधु-संत

By admin
1 Min Read

राईको की ढाणी स्थित जोगेश्वर धाम में होंगे भजन संध्या, हवन, समाधि पूजा और महाप्रसादी के कार्यक्रम

पादूकलां: कस्बे के राईको की ढाणी स्थित जोगेश्वर धाम के पूर्व महंत योगी कैलाशनाथजी महाराज की चौथी पुण्यतिथि 12 अक्टूबर को विविध धार्मिक आयोजनों के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर राज्यभर से साधु-संत, श्रद्धालु और भक्तगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को बहुरंगी पोस्टर का विमोचन जोगेश्वर धाम के वर्तमान महंत योगी पर्वतनाथजी महाराज के सानिध्य में किया गया।

महंत योगी पर्वतनाथजी ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात्रि में भजन संध्या एवं जागरण का आयोजन होगा, जबकि 12 अक्टूबर को प्रातः 8:15 बजे हवन, 12:15 बजे समाधि पूजा और तत्पश्चात महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा।
विमोचन कार्यक्रम के दौरान शिष्य एवं अनुयायी संग्राम राम माली, बीरम राम गुर्जर, राजुनाथ, शिवनाथ, बलवीर राम गौरा, राकेश पारीक, संदीप सोनी, बबलू सेन, तेजाराम देवासी, सुरजराम गोरा, सचिन, सुमेर, ओमप्रकाश देवासी, जोगीराम हिलु सहित भक्तगण व ग्रामीण युवा शक्ति मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *