Jaisalmer: पति, पत्नी और बेटे ने भरा नामांकन, नगर परिषद चुनाव की तैयारी तेज

2 Min Read

जैसलमेर नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। शनिवार तक 300 से ज्यादा आवेदन पत्र खरीदे गए, जबकि 50 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इनमें 15 कांग्रेस, 13 बीजेपी और अन्य निर्दलीय शामिल हैं। चुनाव को लेकर महिलाओं में भी जबरदस्त उत्साह रहा।

एक ही घर से तीन वार्डों में दावेदारी

नामांकन प्रक्रिया के दौरान बीजेपी के पूर्व पार्षद नरसिंह ओड भी परिवार के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। पार्टी की तरफ से अभी तक टिकट की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पूर्व पार्षद के परिवार ने पहले ही तीन अलग-अलग वार्डों से फॉर्म भरकर जमा करा दिए हैं।

इन नेताओं ने किया नामांकन

बीजेपी की बात करें तो शनिवार को बीजेपी के बड़े नेताओं में बीजेपी नगरमंडल अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने वार्ड नंबर 5 से अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस नेताओं की तरफ से पूर्व पार्षद दुगेश आचार्य ने वार्ड संख्या 30, और मेघराज सिंह ने वार्ड संख्या 45 से अपना नामांकन दाखिल किया।

31 अगस्त को नामांकन की लास्ट डेट

नगरपरिषद चुनाव प्रक्रिया के तहत पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त रखी गई है। लास्ट डेट नजदीक होने के कारण बचे हुए दिन में कलेक्ट्रेट परिसर में उम्मीदवारों और समर्थकों की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के कारण आवेदकों के पास अब केवल सोमवार का दिन ही बचा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *