अखंड संवाद: देश का सबसे लंबा कृषि TALK SHOW, India Book OF Records में नाम दर्ज

By admin
5 Min Read

देश का सबसे बड़ा कृषि आधारित लाइव टॉक शो ‘अखंड संवाद’

देश का सबसे बड़ा कृषि आधारित लाइव टॉक शो ‘अखंड संवाद’ ने 24 घंटे से अधिक समय तक लाइव प्रसारण कर इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि के साथ शो का नाम ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज हो गया। चैनल हैड सुनील सुशीला शर्मा द्वारा होस्ट किए गए इस कार्यक्रम में देशभर के प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञों के साथ लगातार संवाद किया गया। शो का उद्देश्य किसानों और कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा को एक नई दिशा देना था।

24 घंटे लाइव प्रसारण के साथ ‘अखंड संवाद’ ने रचा इतिहास

अपडेट इंडिया के अखंड संवाद शो ने इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से अपना नाम अंकित करा लिया है। चैनल हैड सुनील सुशीला शर्मा ने लगातार चौबीस घंटे से भी ज्यादा समय तक लाइव शो करके, अपना नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज करा लिया है। सुनील सुशीला शर्मा ने लगातार, 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक, देश के प्रसिद्ध कृषि विशेषज्ञों से संवाद किया। देश में रसायन मुक्त खेती और रसायन मुक्त उत्पादों को लेकर अपडेट इंडिया की ओर से ‘अखंड संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से खास मुहीम चलाई गई। 17 जनवरी दोपहर 2 बजे अपडेट इंडिया चैनल पर शुरू हुए अखंड संवाद लाइव शो ने, जैसे ही 18 जनवरी दोपहर 2 बजे के बाद ऐतिहासिक माइलस्टोन को छुआ, ‘अखंड संवाद’ के प्रस्तोता सुनील सुशीला शर्मा का नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज हो गया।

कृषि पर देश का सबसे बड़ा लाइव टॉक शो, ‘अखंड संवाद’ ने बनाया रिकॉर्ड

एक ही होस्ट द्वारा, किसी न्यूज़ चैनल पर लगातार चौबीस घंटे से भी ज्यादा समय तक लाइव शो करने का ये पहला रिकार्ड है। इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स के एडजुडिकेटर डॉ. भुवनेश मथुरिया ने अपडेट इंडिया के चैनल हैड सुनील सुशीला शर्मा को, लगातार चौबीस घंटे से भी ज्यादा समय तक लाइव शो होस्ट करने के अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर अपडेट इंडिया चैनल के फाउंडर एंड सीईओ विशाल पाराशर, चैनल के टीम मेंटर अतुल अहसास के सा​थ अपडेट इंडिया की पूरी टीम मौजूद रही और इस एतिहासिक क्षण के गौरवान्वित करने वाले पलों को जिया।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ ‘अखंड संवाद’, 24 घंटे की लाइव उपलब्धि

‘अखंड संवाद’ शो ने, देश के सबसे बड़े कृषि आधारित लाइव टॉक शो के रूप में अपना नाम इंडिया बुक आफ रिकार्ड्स में दर्ज कराया। शो में देश के जाने माने कृषि विशेषज्ञ एक की मंच पर दिखे, जिनमें पद्मश्री के अलावा कई अन्य पुरस्कार जीत चुकी हस्तियां भी शामिल रहीं। 24 घंटे से भी ज्यादा समय तक चले ‘अखंड संवाद’ शो में पद्मश्री जगदीश पारीक, पद्मश्री सुंडा राम वर्मा, जोबनेर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के कुलपति बलराज सिंह, मिशन फार्मर साइंटिस्ट परिवार के प्रणेता डॉ. महेन्द्र मधुप, नेशनल ऑयल एंड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज मुरारका ​सहित कई प्रगतिशील किसानों, पर्यावरणविदों और कृषि विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

‘अखंड संवाद’ ने बनाया देश का सबसे बड़ा कृषि शो का रिकॉर्ड

इनके अलावा भारतीय जैविक उत्पादक किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता, निंबस कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण कुमार लाठ, डॉ. सांवर मल बाजिया, अक्षय भाकर, डॉ. खुशी भाकर सहित प्रदेश के कई आयुर्वेदिक, प्राकृतिक, जैविक उत्पाद से जुड़े उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने भी देश के सबसे बड़े कृषि आधारित लाइव टॉक शो, ‘अखंड संवाद’ में अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में राजस्थान के अलावा गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, कोलकाता, सिक्किम, जम्मू कश्मीर समेत कई राज्यों के कृषि एक्सपर्ट्स ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से कृषि में जल के समुचित प्रयोग, जल संरक्षण, ‘पर ड्राप मोर क्रॉप’ विषय, भारत को रसायन मुक्त बनाने की दिशा में कदम बढ़ाने पर जोर देने के साथ ही, मिशन जैविक राजस्थान को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया गया।

अखंड संवाद
अखंड संवाद

Read More: अखंड संवाद

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *