बूंदी में रात के अंधेरे में कुल्हाड़ी से हमला: युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

By admin
1 Min Read

डाबी थाना क्षेत्र के चौहानों का झोपड़ा में सोते समय हुए हमले में 20 वर्षीय हरिराम कहार की हत्या का मुख्य आरोपी मुकेश गुर्जर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

बूंदी: डाबी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोरा के चौहानों का झोपड़ा में 28 सितंबर की रात 20 वर्षीय हरिराम कहार की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हरिराम, जो केशवरायपाटन थाना क्षेत्र के चावछ निवासी था, झोपड़े में सो रहा था और कालूराम गुर्जर के यहां हाल का काम करता था।

बताया गया कि देर रात मुकेश गुर्जर पुत्र हजारी लाल गुर्जर वहां पहुंचा और हरिराम के सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हरिराम लहूलुहान स्थिति में पड़ा रहा, जबकि आरोपी फरार हो गया।

29 सितंबर को मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के अनुसार तालेड़ा पुलिस निरीक्षक अजीत बागडोलिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बुधवार को आरोपी मुकेश गुर्जर (35) को डाबी पुलिस ने गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *