एयर कनाडा कर्मचारियों की हड़ताल: उड़ानें रद्द, यात्रियों पर असर

By admin
1 Min Read

कनाडा की सबसे बड़ी एयरलाइन एयर कनाडा ने गुरुवार से अपनी उड़ानें रद्द करना शुरू कर दिया है। एयरलाइन ने कहा कि शुक्रवार को और अधिक उड़ानें रद्द होंगी, जबकि शनिवार को एयर कनाडा और एयर कनाडा रूज की सभी उड़ानें पूरी तरह बंद रहेंगी। अनुमानित तौर पर रोजाना 1,30,000 यात्रियों को इसका प्रभाव पड़ेगा।

एयर कनाडा के पास 259 विमानों का बेड़ा है, जो छह महाद्वीपों और लगभग 65 देशों में उड़ान भरता है।

इस हड़ताल का आह्वान कैनेडियन यूनियन ऑफ पब्लिक एम्प्लॉइज नामक संगठन ने किया है, जो 10,000 फ्लाइट अटेंडेंट का प्रतिनिधित्व करता है। कर्मचारी वेतन वृद्धि, ग्राउंड पे, बेहतर पेंशन और लाभ, और चालक दल के आराम जैसे मुद्दों पर आठ महीने से बातचीत कर रहे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। यूनियन के 99.7 प्रतिशत कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की पुष्टि एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर सर्विस से करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *