बिहार में NDA की बड़ी बढ़त के बीच PM मोदी आज शाम 6 बजे BJP मुख्यालय पहुंचेंगे

By admin
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 6 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। वे यहां बिहार में NDA की जीत के जश्न में शामिल होंगे। ताज़ा रुझानों के मुताबिक बिहार में NDA की सरकार बनना तय माना जा रहा है।

NDA को मिल रही दो-तिहाई से ज्यादा सीटें

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं, और सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। इस चुनाव में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। LJP को 29 सीटें, जबकि HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं।

नवीनतम रुझान इस प्रकार हैं—

  • भाजपा: 90 सीटों पर आगे
  • JDU: 80 सीटों पर आगे
  • LJP: 29 सीटों पर आगे
  • HAM: 5 सीटों पर आगे
  • RLM: 4 सीटों पर आगे

इन रुझानों के अनुसार NDA स्पष्ट बहुमत ही नहीं, बल्कि दो-तिहाई से अधिक सीटें हासिल करता दिख रहा है।

जीत के बाद BJP मुख्यालय पहुंचने की मोदी की परंपरा

यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी चुनावी जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। इसी साल 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी वे पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इसके पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की जीत के बाद भी वे मुख्यालय आए थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *