हर घर तिरंगा अभियान में अमित शाह ने फहराया तिरंगा

By admin
1 Min Read

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत अपने आवास पर तिरंगा फहराया। मोदी जी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक प्रबल बनाने वाला जन-अभियान बन गया है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान दर्शाता है कि असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस आजाद भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।

गौरतलब है कि सरकार हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *