Amravati sexual scandal. सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को फंसाने का आरोप, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Amravati में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अयान अहमद उर्फ तनवीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जांच के तहत आरोपी को उन इलाकों में ले जाकर परेड कराई गई, जहां वह वारदातों को अंजाम देता था।
जांच में सामने आया है कि 19 वर्षीय आरोपी सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों को दोस्ती और प्यार के नाम पर फंसाता था। वह उन्हें पार्टियों का लालच देकर सुनसान फ्लैट में ले जाता, जहां आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जाता था।
अब तक हुई 8 पीड़ितों की पहचान
पुलिस के अनुसार अब तक 8 पीड़ित लड़कियों की पहचान हो चुकी है। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कई डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं। आशंका है कि पीड़ितों की संख्या और बढ़ सकती है।
परेड के दौरान सुरक्षा कड़ी, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी को शहर में पैदल घुमाया, ताकि सबूत जुटाने के साथ सख्त संदेश दिया जा सके। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए भारी सुरक्षा तैनात रही। पुलिस अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों और संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है। लोगों से अपील की गई है कि पीड़ित बिना डर सामने आएं।