जयपुर में 27 नकबजनी और 17 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा, मध्यप्रदेश के रहने वाले दर्शन सिंह और जरनेल सिंह चढ़े पुलिस के हत्थे
जयपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी और नकबजनी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों — दर्शन सिंह और जरनेल सिंह — को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से थाना विधाधर नगर से चोरी की मोटरसाइकिल और करीब 35 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया है।
दोनों आरोपी जयपुर के विभिन्न इलाकों में 27 नकबजनी और 17 मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें करना स्वीकार कर चुके हैं। इनके खिलाफ थाना वैशाली नगर में कई प्रकरण दर्ज हैं। साथ ही थाना चित्रकूट में भी मामला दर्ज है।
पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) हनुमान प्रसाद (IPS) ने बताया कि जयपुर शहर में बढ़ती चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के सुपरविजन में, सहायक पुलिस आयुक्त आलोक गौतम के निर्देशन में, थानाधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
उप निरीक्षक ईश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल भरत, कांस्टेबल राकेश, मुकुट, दीपचंद, सुरेशचंद और आशिष कुमार।
वारदात का तरीका:
अभियुक्त मध्यप्रदेश से बस द्वारा जयपुर आते थे और होटल में ठहरते थे। रात के समय मास्टर चाबियों से मोटरसाइकिलें चोरी करते और सूने मकानों में ताले तोड़कर नकबजनी की वारदातें करते थे। चोरी का माल बेचकर नशा और मौज-मस्ती के लिए पैसा खर्च करते थे। वारदात के बाद वाहन सूनी जगहों पर छोड़कर फरार हो जाते थे।
गिरफ्तार आरोपी:
- दर्शन सिंह पुत्र स्व. रामसिंह, जाति सिख, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम इनपून भोगावा, जिला खंडवा (म.प्र.)
- जरनेल सिंह पुत्र स्व. आजाद सिंह, जाति सिख, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम कालापाठा, जिला देवास (म.प्र.)
बरामद माल:
सोने की बोरली, कानों के टोप्स, सोने की अंगूठी, सोने की माला, सोने की चुड़ियाँ, चांदी की पायजेब, चांदी के सिक्के, चांदी के आठ गिलास और एक ओपो कंपनी का मोबाइल फोन आदि।
डीएसटी टीम:
प्रभारी निरीक्षक गणेश सैनी, हेड कांस्टेबल भरत, कांस्टेबल राकेश और मुकुट
विशेष भूमिका:
अभियुक्तों को गिरफ्तार करवाने और चोरी का माल बरामद करवाने में कांस्टेबल दीपचंद (थाना वैशाली नगर) की विशेष भूमिका रही। इससे पहले भी दीपचंद जी ने वैशाली नगर में हुई की ऐसी कई वारदातें खोली हैं।