नावां पुलिस की बड़ी सफलता — लाखों की बर्तन चोरी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

By admin
2 Min Read

12 लाख रुपये के बर्तन चोरी मामले में खुलासा, मास्टरमाइंड समेत चार दबोचे गए; सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से सुलझा केस

नावां: पुलिस ने लाखों रुपये के बर्तन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती ऋचा तोमर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृताधिकारी अरविन्द विष्नोई के सुपरविजन में, थाना अधिकारी नन्दलाल के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार, 12 अक्टूबर 2025 को ग्राम मिठड़ी निवासी घनश्याम अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनके बर्तन गोदाम की दीवार तोड़कर अज्ञात चोर पितल, एल्युमिनियम और स्टील के लगभग 12 लाख रुपये के बर्तन चोरी कर ले गए। इस पर थाना नावां शहर में प्रकरण संख्या 216/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तकनीकी विश्लेषण किया और स्थानीय आसूचना तंत्र के माध्यम से आरोपियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जबकि शेष दो ने चोरी का माल खरीदा था। मौके से घटना में प्रयुक्त एम्बुलेंस और कमांडर जीप जब्त की गई है, साथ ही चोरी किए गए सभी बर्तन बरामद कर लिए गए हैं।

थानाधिकारी नंदलाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने टीम के इस त्वरित और प्रभावी कार्य की सराहना की और कहा कि जिले में चोरी व नकबजनी जैसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *