बूंदी: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राजस्थान में सरकार नहीं, बल्कि सर्कस चल रहा है, जिसकी कमान दिल्ली में बैठे नेताओं के हाथ में है।
पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद बूंदी के एक निजी होटल में मीडिया से बातचीत में डोटासरा ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है, कानून व्यवस्था चरमराई हुई है और मंत्रियों की अधिकारी तक नहीं सुन रहे। उन्होंने कहा — “जनता त्रस्त है, अधिकारी मस्त हैं, हादसों पर हादसे हो रहे हैं और मुख्यमंत्री सबूत मिटाने और बयानबाजी में व्यस्त हैं।”
डोटासरा ने दावा किया कि आगामी अंता उपचुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। इस दौरान विधायक हरि मोहन शर्मा समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।