डीडवाना में GST उत्सव के तहत व्यापारी बैठक आयोजित की गयी

By admin
1 Min Read

डीडवाना: जीएसटी उत्सव के तहत डीडवाना नगर परिषद सभागार में स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का आयोजन वाणिज्यक कर विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विभाग के सहायक आयुक्त विजय चौधरी और वरिष्ठ सीए मुकेश रूवाटिया सहित नगर के सभी व्यापार संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में व्यापारियों को GST 2.0 के लाभों के बारे में जानकारी दी गई और टैक्स में की गई कटौती के फायदे आमजन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। सहायक आयुक्त विजय चौधरी ने कहा कि त्योंहारी सीजन के दौरान व्यापारियों द्वारा ग्राहकों तक टैक्स कटौती का लाभ पहुँचाने से ग्राहकों की क्रय क्षमता बढ़ेगी, जिससे व्यापारियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से फायदा होगा।

बैठक के बाद एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया, जिसे सहायक आयुक्त विजय चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने आम उपभोक्ता तक GST में राहत का फायदा पहुँचाने पर सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम में वरिष्ठ CA मुकेश रूवाटिया, CA आनंद परसावत, अकाउंटेंट पवन तिवाड़ी और नगर के विभिन्न व्यापार संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *