जीएसटी दरें कम होने पर कार्यकर्ताओं संग निकाला जुलूस, व्यापारियों को दी जानकारी
पुष्कर: तीर्थ नगरी पुष्कर में गुरुवार को जीएसटी की दरें कम होने पर कैबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत ने कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकालकर जनजागरण अभियान चलाया।
गुरुवार शाम ब्रह्म चौक से शुरू होकर ब्रह्मा मंदिर तक निकाले गए इस जुलूस में कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर दुकानदारों और व्यापारियों के बीच जाकर जनजागरण किया।
आमजन को मिलेगी बड़ी राहत
कैबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत ने बताया कि वर्षों बाद जीएसटी की दरों में बड़ी राहत दी गई है। रोजमर्रा की जीवन से जुड़ी खाद्य सामग्री पर जीएसटी घटाई गई है और हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी शून्य प्रतिशत कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले से आमजन को सीधी राहत मिलेगी।
रावत ने कहा कि पुष्कर एक धार्मिक और पर्यटन स्थल है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यहां के व्यापारी हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट्स और खाने-पीने की चीजों से जुड़े हैं। जीएसटी दरें कम होने से व्यापार में राहत मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
कार्यकर्ताओं ने जताया आभार
जुलूस के दौरान जगह-जगह दुकानदारों से बातचीत कर मंत्री और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कम हुई जीएसटी दरों की जानकारी दी।
उपस्थित रहे ये कार्यकर्ता
इस अवसर पर पूर्व सभापति कमल पाठक, शिवस्वरूप, लक्ष्मी देवी पाराशर, मोहनसिंह रावत, धमेंद्र नागौरा, रोहन बाकोलिया, कमल रामावत, विष्णु सेन, महेंद्रसिंह खंगारोत, मुकेश कुमावत, भुवनेश पाठक, धीरज जादम, पुष्कर नारायण भाटी, अशोक पाराशर, संदीप पाराशर, मनीष सोनी, मुकेश जखेटिया, हरीश धौलपुरिया, अरुण वैष्णव, देवांश पाराशर, शुभम् पाराशर, सुमन कुमावत, अंशुमन पाराशर, लखन सरवाडीया, लाभांशु वैष्णव, लक्ष्मीकांत गौड, सुरेश नागोरा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।