मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल ब्यावर में, 251 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास

By admin
1 Min Read

ब्यावर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल ब्यावर में सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत करेंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर 251 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही दिव्यांगजन के लिए स्कूटी, श्रवण यंत्र और स्मार्ट केन उपकरण वितरित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, विधायक शंकर सिंह रावत, विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक तैयारी में कलेक्टर कमल राम मीना, एसपी रतन सिंह राठौड़, ADM ब्रह्मलाल जाट और ASP भूपेंद्र शर्मा सक्रिय हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *