भंवरगढ़: मां आशापाला के दरबार में नवरात्र के अवसर पर भक्तों की उमड़ी भीड़

By admin
1 Min Read

किशनगंज, बारां: भंवरगढ़ कस्बे में नवरात्र के अवसर पर शक्तिपीठों पर उत्सव का आध्यात्मिक माहौल देखने को मिल रहा है। दूर-दराज से भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर यहां पहुंच रहे हैं।

कस्बे का प्रमुख धार्मिक स्थल आशापाला मंदिर है, जहां माता आशापाला विराजमान हैं। कहा जाता है कि यहां आने वाला भक्त कभी खाली हाथ नहीं जाता। यह मंदिर भक्तों की आस्था का प्राचीन केंद्र है, जहां रोजाना सैकड़ों भक्त दर्शन करने आते हैं।

माता आशा देवी भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं। यहां आने वाले हर व्यक्ति की समस्याएं और दुख माता की कृपा से हल हो जाते हैं। मंदिर में विधिपथ रूप से सुबह और शाम की आरती होती है, और नवरात्रि के दौरान विशेषकर अष्टमी और नवमी पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है।

यह मंदिर भक्तों के लिए आस्था और शांति का प्रतीक है, जहां लोग अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं और माता की कृपा प्राप्त करते हैं। मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम और धार्मिक आयोजन इसे गांव की प्रमुख आस्था का केंद्र बनाते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *