धौलपुर — गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौ*त, मायके पक्ष ने लगाया ह*त्या का आरोप

By admin
1 Min Read

धौलपुर के दिहोली थाना क्षेत्र के मुरैना गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। मुरैना गांव की 25 वर्षीय गर्भवती महिला अंजना संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी जान गंवा बैठीं। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां शनिवार सुबह मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। मृतका के पिता कप्तान सिंह ने दिहोली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी अंजना, पत्नी देवा सैन निवासी मुरैना, को विषाक्त पदार्थ खिलाकर मार दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष लगातार दहेज की मांग कर रहा था, जिससे उनकी बेटी मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मनिया उपाधीक्षक खलील अहमद खिलजी ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृत्यु की खबर से मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। गर्भवती विवाहिता की यह संदिग्ध मौ*त पूरे गांव और आस-पास के क्षेत्र में गम और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *