डीडवाना पुलिस का सोशल मीडिया पर अपराधियों के प्रचार-प्रशंसा रोकने के लिए विशेष अभियान, 38 गिरफ्तार

By admin
2 Min Read

कुचामन हत्याकांड और अन्य गैंगस्टरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स फॉलो करने वालों के खिलाफ कार्रवाई; पुलिस ने युवाओं को गलत दिशा में जाने से रोकने का लिया संकल्प

डीडवाना: जिला पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों के कृत्यों का महिमामंडन करने और उनके अकाउंट्स फॉलो करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है। कुचामन थाना और मकराना डीडवाना थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर 38 व्यक्तियों को डिटेन किया गया।

सोशल मीडिया सेल द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को यह स्पष्ट संदेश देना है कि अपराधियों का प्रचार-प्रसार, प्रशंसा या महिमामंडन किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को गलत दिशा में जाने से रोकने का भी प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि हाल के दिनों में कुछ यूजर्स द्वारा गैंगस्टरों और अपराधियों के अकाउंट्स फॉलो करने, वीडियो और फोटो साझा करने जैसी घटनाएं सामने आईं, जिससे युवाओं में गलत संदेश गया। इसी को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की गई।

कुचामन हत्याकांड के आरोपियों और अन्य गैंगस्टरों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को फॉलो करने वाले 27 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, अपराधियों के कृत्यों का प्रचार करने वाले 11 व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया। सभी 38 व्यक्तियों से गहन पूछताछ जारी है।

सोशल मीडिया सेल फेसबुक, इंस्टाग्राम, X (ट्विटर) और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर निगरानी रख रही है और साइबर इंटेलिजेंस टूल्स की मदद से जिले को क्राइम-फ्री जोन बनाने का प्रयास कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *