ग्रामीणों को सौहार्द बनाए रखने और पॉक्सो एक्ट की जानकारी दी, पुलिस को सहयोग का आश्वासन
बारावरदा: आगामी त्योहारों को शांतिपूर्वक और सुरक्षित माहौल में मनाने के उद्देश्य से बारावरदा चौकी में सीएलजी (कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता धमोतर थाना प्रभारी घिसूलाल ने की, जबकि चौकी प्रभारी गोपी चंद मीणा ने उपस्थित ग्रामीणों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
बैठक के दौरान ग्रामीणों को पॉक्सो एक्ट से संबंधित जानकारी भी दी गई, ताकि सामाजिक जागरूकता बढ़े और अपराधों पर नियंत्रण किया जा सके। बड़ी संख्या में ग्रामीण इस बैठक में उपस्थित रहे और उन्होंने पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का वादा किया।