भारत के सबसे बड़े ट्रैवल शो नेटवर्क द्वारा गांधीनगर (अहमदाबाद) स्थित गांधी एक्सहिबिशन और कन्वेंशन सेंटर में 31 जुलाई से 2 अगस्त, 2025 तक आयोजित ट्रेवल एंड टूरिज्म फेस्टिवल (टीटीएफ) के तीसरे दिन शनिवार को राजस्थान पर्यटन को उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया।
प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला एवं संस्कृति राजेश यादव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री दिया कुमारी के निर्देशन में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति के तहत भारत के विभिन्न शहरों में डोमेस्टिक ट्रैवल मार्ट और प्रदर्शनियों में भाग लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गांधीनगर में आयोजित टीटीएफ में राजस्थान पर्यटन को डिजाइन और सजावट श्रेणी में विजेता घोषित किया गया।
इस आयोजन में राजस्थान पर्यटन के अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी और सोनिया यादव को फेयरफेस्ट मीडिया लिमिटेड के अध्यक्ष और सीईओ संजीव अग्रवाल ने यह पुरस्कार प्रदान किया। इस वर्ष राजस्थान मंडप में राज्य के 42 निजी क्षेत्र के ट्रैवल ट्रेड प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।