गुजरात एयरपोर्ट पर 25 करोड़ रूपये का सोना जब्त, 2 गिरफ्तार

By admin
3 Min Read

गुजरात : सीमा शुल्क विभाग (Customs Department) के अधीन काम करने वाली एजेंसी एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की अहमदाबाद यूनिट ने गुजरात (Gujarat) में सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Surat International Airport) पर पश्चिम एशिया से आ रहे एक दम्पति के पास से 25.57 करोड़ रुपये कीमत का 24.827 किलो सोना जब्त किया है। यूनिट ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। वित्त मंत्रालय (Ministry of Finance) की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार यह अहमदाबाद सीमा शुल्क (Ahmedabad Customs Department) आयुक्तालय द्वारा, गुजरात में की गई सोने की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है।

संदिग्ध गतिविधियों के कारण हुआ शक

एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) की टीम ने 20 जुलाई को सूरत इकाई के सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा की गई पैसेंजर प्रोफाइलिंग और सुपरविजन के आधार पर, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-174 से दुबई से सूरत आ रहे 2 यात्रियों को आगमन हॉल पर रोका। सूरत सीमा शुल्क की हवाई अड्डा सतर्कता इकाई (Airport Vigilance Unit) द्वारा एकत्रित संदिग्ध गतिविधियों (Suspicious activities) और तकनीकी पहचान (Technical Identification) के आधार पर यात्रियों पर नज़र रखी जा रही थी।

निगरानी के दौरान, एयरपोर्ट पर तैनात औद्योगिक सुरक्षा बल (Industrial Security Force) के कर्मियों से एक यात्री के बारे में मिली जानकारी से संबंधित व्यक्तियों पर शक बढ़ा, जिसके आधार पर दोनों यात्रियों की विस्तृत व्यक्तिगत तलाशी (Detailed Personal Search) ली गई। दोनों यात्रियों (पति और पत्नी) की जांच और व्यक्तिगत तलाशी लेने पर, पेस्ट के रूप में कुल 28 किलो 100 ग्राम सोना बरामद हुआ। पेस्ट के रूप में सोने को बड़ी चालाकी से मॉडिफाइड जींस के पैंट, अंदर पहने जाने वाले कपड़े, हैंडबैग और जूतों में छिपाया गया था।

25.57 करोड़ रूपए आंकी गई सोने की कीमत

कार्रवाई के बाद सोने की जांच में करीब 24 किलोग्राम सोना शुद्ध पाया गया, जिसकी घरेलू बाजार (Domestic Market) में करीब 25.57 करोड़ रूपए कीमत आंकी गई है। दोनों व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 ( Customs Act, 1962) के संबंधित प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *