कस्बाथाना में धूमधाम से मनाई गई गोवर्धन पूजा, घर-घर हुआ गोवर्धन महाराज का पूजन

By admin
2 Min Read

दिवाली के दूसरे दिन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ अन्नकूट पर्व का आयोजन, गौ माता और गोवर्धन पर्वत की हुई विशेष पूजा

कस्बाथाना: शाहाबाद उपखंड के कस्बाथाना क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने घर-घर गोवर्धन महाराज की स्थापना कर पूजा-अर्चना की और भगवान कृष्ण की गोवर्धन लीला को याद किया।

पंडित सुरेश कुमार भार्गव ने बताया कि परंपरानुसार दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है, लेकिन इस बार यह दिवाली के दूसरे दिन संपन्न हुई। इसे अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस दिन गौ माता और गोवर्धन पर्वत की विशेष पूजा की जाती है, जो प्रकृति, अन्न और पर्यावरण के प्रति आभार का प्रतीक है।

क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने गोबर से गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर घरों में स्थापित की। पूजा के दौरान भोग, मिठाइयों और पकवानों का अर्पण किया गया। महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया, वहीं पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का वातावरण बना रहा।

आदर्श भार्गव ने बताया कि गोवर्धन पूजा समाज को एकता, कृतज्ञता और प्रकृति के सम्मान का संदेश देती है। इस दिन किया गया अन्नकूट भोग समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *