दौसा जिले ने “एक पेड़ मां के नाम” और “हरियालो राजस्थान” अभियान को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए एक ही दिन में 1.85 लाख पौधे लगाने की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार की पहल पर पूरे जिले में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आमजन ने मिलकर गांव-गांव में पौधारोपण किया, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्वान पर मानसून सीजन में 17 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बुधवार को सभी पंचायत समितियों में सामूहिक रूप से पौधारोपण किया गया, जिसमें मियावाकी पद्धति का भी उपयोग हुआ।
📍 पंचायत समितिवार पौधारोपण आंकड़े:
- लालसोट: 33,740
- रामगढ़ पचवारा: 25,085
- दौसा: 19,240
- बांदीकुई: 16,160
- महवा: 14,980
- सिकन्दरा: 14,580
- नांगल राजावतान: 13,970
- सिकराय: 11,914
- मण्डावर: 8,204
- बैजूपाड़ा: 7,955
- बसवा: 12,472
- लवाण: 6,615
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को पौधों की देखभाल कर उन्हें पेड़ बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र मीणा ने बताया कि 31 जुलाई तक शेष पौधों को लगाने का प्रयास किया जा रहा है।