बारां: जिले की किशनगंज शाहाबाद विधानसभा के केलवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित सिरसोद खुर्द गांव में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब पराली से भरी एक ट्रॉली बिजली के कम ऊंचाई वाले तारों की चपेट में आकर आग की लपटों में घिर गई। घटना के दौरान ग्रामीणों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रॉली को ऊपर उठाकर ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया, जिससे आग फैलने से पहले ही स्थिति काबू में आ गई।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे कम ऊंचाई वाले बिजली के तारों के कारण ऐसी घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है।