विधायक डॉ. ललित मीणा ने दीपावली पर की रामा-श्यामी, घर-घर जाकर लोगों को दी शुभकामनाएं

By admin
1 Min Read

बारां: दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में किशनगंज शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. ललित मीणा ने परंपरागत रामा-श्यामी के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और मोहल्लों का दौरा किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने विधायक मीणा का मीठा मुंह करवाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक ने भी बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की खुशहाली व विकास की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ भाजपा मंडल महामंत्री मनीष नागर, मुकेश गुरदिया सहित कई पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। दीपावली के इस स्नेह मिलन कार्यक्रम ने जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आत्मीयता का वातावरण और प्रगाढ़ कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *