धौलपुर में मूर्ति विसर्जन बना मातम: तीसरे दिन नदी से युवक की डेड बॉडी मिली, गांव में सन्नाटा

By admin
2 Min Read

सैंपऊ थाना इलाके की पार्वती नदी में हादसा, 30 वर्षीय सोनू विसर्जन के दौरान डूबा; SDRF ने 500 मीटर दूर से बॉडी बरामद की

धौलपुर: सैंपऊ थाना इलाके में विक्रमपुरा गांव के पास पार्वती नदी में मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसे का शिकार हुए युवक का शव तीसरे दिन शुक्रवार को बरामद किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शव को घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी से निकाला। हादसे के बाद गांव और परिजनों में मातम पसर गया है।

एएसआई अजय सिंह ने बताया कि निशोरे का पुरा गांव निवासी 30 वर्षीय सोनू पुत्र बंगाली कुशवाहा अपने साथियों के साथ माता की मूर्ति विसर्जन करने आया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। तीन दिन तक लगातार सर्च ऑपरेशन के बावजूद सफलता नहीं मिल रही थी, शुक्रवार को उसकी डेड बॉडी बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दी गई।

गौरतलब है कि इसी मंगलवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान दूसरा बड़ा हादसा भी हुआ था, जब छावनी गांव निवासी चचेरी बहनें तनु और खुशी नदी में डूब गई थीं। दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जा चुका है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *