जयपुर में ‘नमो युवा रन – नशा मुक्त भारत’ का आयोजन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फ्लैग ऑफ किया

By admin
2 Min Read

युवाओं में फिटनेस और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मैराथन का आयोजन

जयपुर: विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में ‘नमो युवा रन – नशा मुक्त भारत’ और ग्रीन फिट इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने फ्लैग ऑफ करके की। युवाओं में स्वस्थ और सक्रिय रहने की भावना देखने को मिली, जबकि आयोजकों ने दिया कुमारी का स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए संतुलित और अच्छा भोजन करना जरूरी है। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हम सबको कचरा न फैलाने के साथ दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छता और सेवा के संदेश का हवाला देते हुए कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान हमें दूसरों की मदद करना और समाज में योगदान देना चाहिए।

दिया कुमारी ने प्लास्टिक के उपयोग से दूरी बनाए रखने और बच्चों को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराने पर भी जोर दिया। उन्होंने सभी से स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल की अपील की और कहा कि इससे देश की प्रगति में मदद मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने GST कटौती के फायदों का भी उल्लेख किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री देश और जनता के लिए लगातार काम कर रहे हैं और हम सभी को उनकी मुहिमों में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा जनता के साथ खड़ी हैं और किसी की भी समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम के अंत में मैराथन के विजेताओं को दिया कुमारी ने पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम में आयोजक वीरेंद्र सिंह, योगेश दाधीच, सुभाष गोयल, संजय खंडेलवाल, राकेश अग्रवाल के साथ पार्षद और स्थानीय कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *