“नव विधान – न्याय की नई पहचान”: पादूकलां थाने में नए आपराधिक कानूनों पर विशेष चर्चा, तकनीकी बदलावों पर हुआ मंथन

By admin
2 Min Read

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जयपुर से दिए गए संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण, थानाधिकारी भारमल चौधरी बोले — नए कानूनों से न्याय प्रणाली होगी अधिक पारदर्शी और जनहितकारी

पादूकलां: ‘नव विधान – न्याय की नई पहचान’ थीम पर पुलिस कार्यप्रणाली में हो रहे तकनीकी बदलावों को लेकर पादूकलां थाना परिसर में विशेष चर्चा आयोजित हुई। यह कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC) में तीन नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता — पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के शुभारंभ के अवसर पर हुआ।

प्रदर्शनी में कानूनों की संरचना को डिजिटल और इंटरएक्टिव माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे आमजन को नए कानूनों की समझ और न्याय प्रणाली की पारदर्शिता के प्रति जागरूक किया जा सके।

पादूकलां थाना परिसर में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, पुलिस अधिकारी, ग्रामीण और प्रमुख नागरिकों ने केंद्रीय गृह मंत्री का संबोधन सुना।

थानाधिकारी भारमल चौधरी ने कार्यक्रम में विस्तार से बताया कि नए आपराधिक कानूनों से न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितकारी बनेगी। उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल पुलिसिंग तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि समाज में कानून के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

चौधरी ने पुलिस मित्रों और सीएलजी सदस्यों से समाज में कानूनों की जानकारी फैलाने और नागरिकों को नई न्याय व्यवस्था से परिचित कराने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में खाकीराम प्रजापत, जब्बार मोहम्मद, तैयब मोहम्मद, अन्नाराम पंवार, सरपंच प्रतिनिधि शिवजी राम फडौदा, हाजी नवाब अली कुरैशी, रमेश पारीक, महेन्द्रनाथ योगी, भंवरसिंह राठौड़, राकेश उपाध्याय, चैनाराम पारासरिया, मिसरलाल सैनी, खियाराम लोरा सहित अनेक गणमान्य लोग, पुलिस अधिकारी, शांति समिति सदस्य, ग्रामीण और युवा वर्ग उपस्थित रहे।

थानाधिकारी भारमल चौधरी, एएसआई श्रवणराम, हेड कांस्टेबल चरण सिंह, हेमेंद्र गोरा, महेंद्र खोखर, सूचना अधिकारी रामकुमार भादू, कांस्टेबल ललिता देवी, मनोज गोदारा, संजय राम, हंसराज और संजय कुमार सहित पुलिस टीम ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *