एक कुर्सी, दो चेयरमैन? डूंगरपुर में कांग्रेस और बीजेपी के बीच ‘चेयरमैन’ की जंग; आयुक्त भी कंफ्यूज

1 Min Read

राजस्थान के डूंगरपुर की सागवाड़ा नगरपालिका में राजनीतिक ड्रामा चरम पर है। हाईकोर्ट से निलंबन पर स्टे मिलने के बाद कांग्रेस के नरेंद्र खोड़निया ने अपनी कुर्सी संभाल ली है, तो वहीं बीजेपी के आशीष गांधी अब भी खुद को आधिकारिक अध्यक्ष बता रहे हैं। एक ही केबिन में दो कुर्सियां लगीं और दोनों नेता एक साथ बैठकर अपनी दावेदारी जताते दिखे।

नरेन्द्र ​खोड़निया कोर्ट के आदेश का हवाला दे रहे हैं, जबकि गांधी का कहना है कि उन्हें सरकार के लिखित आदेश का इंतजार है। फाइल पर किसके साइन होंगे, इसे लेकर आयुक्त असमंजस में हैं। मामला अब राज्य सरकार के पाले में है।

बीजेपी के आशीष गांधी प्रशासन और सरकार के आदेश का हवाला दे रहे है। उनका कहना है कि वह कुर्सी छोड़ देंगे लेकिन सिस्टम के हिसाब से, उनका कहना है कि अभी सरकार की ओर से लिखित में किसी भी तरह का आदेश नहीं मिला है। जैसे ही सरकार कहेगी, मैं इस्तीफा दे दूंगा लेकिन तब तक मैं ही अध्यक्ष हूं। स्थिति ये हो गई है कि अधिकारी कंफ्यूज हो गए है कि फाइल पर साइन किसके मान्य होंगे?

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *