जयपुर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और जनसुलभ बनाने की दिशा में राजस्थान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सार्वजनिक Transport को मजबूती देने के लिए अब राजधानी के 16 प्रमुख रूट्स पर कुल 2035 मिनी बसें संचालित की जाएंगी। Transport विभाग ने इसके लिए परमिट जारी करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
Transport: क्या है योजना?
जयपुर Transport के कई मार्गों पर पहले केवल 865 मिनी बसें चल रही थीं, लेकिन अब 1170 नई बसें जोड़ी जा रही हैं। हर दिन 50,000 यात्री सफर करते हैं। लेकिन नई बसों के बाद यह आंकड़ा 1 लाख से अधिक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
Transport: नई मिनी बसों की क्या है ज़रूरत और क्या होगा फायदा ?
जयपुर की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में सार्वजनिक Transport संसाधनों में गिरावट देखी गई है। अधिकांश मिनी बसें 15–20 साल पुरानी और खराब हालत में हैं। GCTSL की लो-फ्लोर बसों की संख्या भी 400 से घटकर 200 रह गई है। इस पहल से यात्रियों को सुविधाजनक और किफायती Transport सेवा मिलेगी । और साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या में कमी भी आएगी। सरकार की ये पहल प्रदूषण नियंत्रण में सहयोग देगी। और साथ लोगों की निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी।
Read More: रांची में JSSC कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा, आधे किलोमीटर क्षेत्र में धारा 163 लागू