Star Health Data Leak: स्टार हेल्थ के यूजर्स का डेटा लीक हुआ है. एक हैकर ने वेबसाइट बनाकर 3.1 करोड़ यूजर्स का डेटा बिक्री के लिए रख दिया है.स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के यूजर्स का बड़ी संख्या में डेटा कथित रूप से लीक हुआ है. लगभग दो हफ्ते पहले कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Telegram और एक अनजान हैकर के खिलाफ डेटा ब्रीच को लेकर केस किया था. बुधवार को अचानक से एक वेबसाइट सामने आई है, जो Star Health के 3.1 करोड़ यूजर्स का डेटा बेच रही है.
इस वेबसाइट पर 3.1 करोड़ Star Health यूजर्स का डेटा 150,000 डॉलर में बिक रहा है.

इस वेबसाइट को xenZen नाम के हैकर ने क्रिएट किया है. वेबसाइट का दावा है कि उसके पास 31,216,953 यूजर्स का डेटा मौजूद है. इन डेटा में यूजर्स का सेंसिसें टिव डेटा मौजूद है. इसमें यूजर्स का पैन कार्ड डिटेल्स, रेजेडेंशियल ऐड्रेस और दूसरे पर्सनल इंफॉर्मेशन डिटेल शामिल है.