राजस्थान में सूरज की तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सीमावर्ती जिलों बाड़मेर और जैसलमेर के साथ-साथ अब हाड़ौती अंचल के कोटा में भी पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने तथा पश्चिमी राजस्थान में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 17 अप्रैल से राज्य में गर्मी का असर और बढ़ेगा। विभाग ने श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर जिलों के लिए 17 अप्रैल को हीटवेव का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।
राज्य के इन इलाकों में सबसे ज्यादा गर्मी
राज्य के अधिकांश इलाकों में बुधवार को तेज गर्मी के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में पड़ी, जहां अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं कोटा में 41.5 डिग्री, जबकि जैसलमेर और चूरू में 40.5 डिग्री तक तापमान पहुंच गया. चित्तौड़गढ़ में भी पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा. अभी अप्रैल महीना पूरा गुजरा भी नहीं है और दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है. दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और जरूरी काम के अलावा लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में ऐसी राहत मिलने की संभावना कम है.
लू चलने की भी संभावना है
राजस्थान में भी गर्मी का पारा बढ़ने वाला है. बीते हफ्ते तक राजस्थान के खेत कश्मीर बन गए थे, इस हफ्ते 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. कोटा और बाड़मेर में 39.6 डिग्री तापमान पहुंच गया है तो अगले 3 दिनों में 4 डिग्री तक पारा बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग ने किसानों के लिए सलाह भी जारी की है कि वे कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखें. बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं है, लेकिन सतर्कता बरतना उचित रहेगा. दोपहर में लू चलने की भी संभावना है जिससे लोगों को दिन में निकलने में भी समस्या होगी.
इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में इस सप्ताह गर्मी और तेज होने की संभावना जताई है। इस दौरान पश्चिम के कई जिलों में हीटवेव चलेगी, जिसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 17 अप्रैल को श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर जिलों में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। 18 अप्रैल को श्रीगंगानगर और बाड़मेर जिलों में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट है।