डीडवाना उपखंड क्षेत्र के ग्राम बालिया से आगे रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही खूनखुना थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को एंबुलेंस की सहायता से राजकीय बागड़ जिला अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल पहुँचने के बाद चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं। हादसे के दौरान ट्रेन की टक्कर से शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।