नाहरगढ़ में ग्रामीणों ने विधायक ललित मीणा से की सड़क निर्माण की मांग

By admin
1 Min Read

बाबा रामदेव मंदिर से शीतला माता मंदिर तक सड़क बनवाने का आग्रह, विधायक ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा

नाहरगढ़: क्षेत्रीय विधायक ललित मीणा के नाहरगढ़ दौरे के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याएँ रखते हुए एक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बाबा रामदेव मंदिर से शीतला माता मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग की, ताकि आवागमन में आने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके।

दौरे के दौरान विधायक मीणा ने कामधेनु गोशाला पहुंचकर गोमाता और गोकाष्ठ मशीन का पूजन भी किया। उन्होंने ग्रामीणों की बात ध्यान से सुनी और सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायक ललित मीणा लंबे समय से क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने क्षेत्र की कई प्रमुख समस्याओं को विधानसभा में उठाकर समाधान की दिशा में पहल की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *