शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान, कार्यक्रम में दीप प्रज्ज्वलन और शानदार प्रस्तुतियों का रंग
चूरू: जिले के तारानगर में स्थित स्टार सिटी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
स्कूल के नन्हे-नन्हे बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए। शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आम्रपाली चौधरी, रामस्वरूप झाझड़िया, हरिसिंह बेनिवाल और राजवीर चौधरी ने प्रशस्ति पत्र, मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
स्कूल के निदेशक राजवीर चौधरी और आम्रपाली चौधरी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। स्कूल प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने स्कूल में नियमित होने वाली गतिविधियों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मनीष, अखिल, पवन, सुनील बाजिया, महिपाल चौधरी, छबिलाराम सहित विद्यालय स्टाफ, बच्चे और अभिभावक मौजूद रहे। कैलाश और नरेन्द्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।