ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं…. पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था…. जिसका NDA में शामिल सभी घटक दलों ने समर्थन किया….. और ध्वनिमत से उन्हें इस पद के लिए चुन लिया गया….. 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद राजस्थान कोटा से भाजपा सांसद ओम बिरला…. लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी पर जाकर बैठे…. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी आसन तक पहुंचकर उन्हें बधाई दी…… पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी और कहा कि ये उनका सौभाग्य है कि वे दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुन लिए गए हैं….. साथ ही राहुल गांधी ने भी विपक्ष की तरफ से लोकसभा संचालन में पूरी तरह सहयोग करने का वादा किया…..