टी 20 वर्ल्डकप का रविवार को नया चैंपियन मिलने जा रहा है….. बारबाडोस में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी 20 सुपरहिट फाइनल मुकाबले का रोमांच हर क्रिकेट प्रेमी के सिर चढ़कर बोल रहा है….. इस फाइनल से पहले हर प्रशंसक के दिलोदिमाग पर एक ही सवाल है कि आखिर कौन बनेगा चैंपियन… उससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने फाइनल को लेकर अपनी राय दी है….. अकरम ने किस टीम पर अपना दांव लगाया…. ये भी बताएंगे…. उससे पहले खास बात
अकरम ने कहा कि दोनों टीमों ने वर्ल्डकप में शानदार खेल दिखाया है और अब तक किसी मैच में हारे भी नहीं है…. ऐसे में दोनों टीमें वर्ल्डकप की बराबर की भागीदार है… अकरम ने कहा कि भारत के पास बेहतरीन बल्लेबाज हैं तो बेहतर स्पिनर और तेज गेंदबाज भी…
ऐसे में बेशक भारतीय टीम फाइनल मैच को जीत सकती है…. वे अपना 60 फीसदी भारत के पक्ष में और 40 फीसदी साउथ अफीका टीम की जीत के पक्ष में समर्थन देते हैं… साथ ही भारत के वर्ल्डकप जीतने की भविष्यवाणी की…..
उन्होंने कहा कि टीम वहीं जीतती है… जिसके सभी खिलाड़ी एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करें…. और भारतीय टीम के खेल में ऐसा ही देखा जा रहा है… अब वहीं टीम जीतेगी… जो बेस्ट है और दबाव को झेल जाएगी…
वसीम अकरम की भविष्यवाणी, भारत-साउथ अफ्रीका में यह टीम जीतेगी खिताब
Leave a Comment