69वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

By admin
4 Min Read

विजेता धनुर्धरों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मान, अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

धौलपुर: 69वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता (17 एवं 19 वर्षीय छात्र एवं छात्रा वर्ग) का समापन समारोह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विजेता धनुर्धरों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक बाड़ी गिर्राज सिंह मलिंगा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) धौलपुर सुक्खो देवी रावत, एडीईओ रमाकांत शर्मा, नीरू जैन, राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर, रेडक्रॉस सोसायटी उपाध्यक्ष रोहिल सरीन, और भाजपा नेता कमल पहाड़िया शामिल रहे।

बाल कल्याण समिति सदस्य माजिद शरीफी एवं संयुक्त सह-संचालन सचिव एवं इकरा विद्यालय की निदेशक नरगिस शरीफी ने अतिथियों का माला, साफा और बुके पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों, कोचों, निर्णायकों, टीम मैनेजरों और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
जिला शिक्षा अधिकारी सुक्खो देवी रावत ने प्रतियोगिता के औपचारिक समापन की घोषणा की, जबकि मंच संचालन अनिल मिश्रा ने किया।

विभिन्न वर्गों में विजेताओं की सूची

अंडर-19 छात्र वर्ग (इंडियन राउंड)

  • 40 मीटर: गोल्ड – श्याम सुंदर रामावत (बीकानेर), रजत – शोभित जांगिड़ (जयपुर), कांस्य – पवन कुमार
  • 30 मीटर: गोल्ड – पवन कुमावत (जयपुर), रजत – शोभित जांगिड़ (जयपुर), कांस्य – तेजपाल मेघवंशी (अजमेर)
  • ओवरऑल रैंकिंग राउंड: गोल्ड – पवन कुमावत, रजत – शोभित जांगिड़, कांस्य – श्याम सुंदर रामावत
  • एलिमिनेशन राउंड: गोल्ड – श्याम सुंदर (बीकानेर), रजत – यशवर्धन (अजमेर), कांस्य – ध्रुव (गंगानगर)
  • टीम इवेंट: गोल्ड – अजमेर, रजत – जयपुर, कांस्य – उदयपुर

अंडर-19 छात्रा वर्ग (इंडियन राउंड)

  • 40 मीटर: गोल्ड – मिताली (गंगानगर), रजत – रक्षा (गंगानगर), कांस्य – नेहा वैष्णव (टोंक)
  • 30 मीटर: गोल्ड – संयोगिता (बीकानेर), रजत – निकिता लांछ (नागौर), कांस्य – हिमांशी कुमावत (नागौर)
  • एलिमिनेशन राउंड: गोल्ड – हिमांशी (नागौर), रजत – ईशा (गंगानगर), कांस्य – एकता वैष्णव (जोधपुर)
  • टीम इवेंट: गोल्ड – नागौर, रजत – गंगानगर, कांस्य – टोंक

अंडर-17 छात्र वर्ग (इंडियन राउंड)

  • 30 मीटर: गोल्ड – अर्पित बाड़ीवाल (जयपुर द्वितीय), रजत – हर्षित (बीकानेर), कांस्य – रोहित कुमार
  • 20 मीटर: गोल्ड – मोहित (गंगानगर), रजत – अर्पित बाड़ीवाल (जयपुर द्वितीय), कांस्य – विश्वदीपक (डूंगरपुर)
  • टीम इवेंट: गोल्ड – बीकानेर, रजत – जयपुर द्वितीय, कांस्य – हनुमानगढ़

अंडर-17 छात्रा वर्ग

  • 30 मीटर: गोल्ड – सिमरन चौधरी (जयपुर), रजत – रिया कुमावत (जयपुर), कांस्य – आरजू (गंगानगर)
  • 20 मीटर: गोल्ड – रिया कुमावत (जयपुर), रजत – प्रिया (नागौर), कांस्य – सिमरन चौधरी (जयपुर)
  • टीम इवेंट: गोल्ड – गंगानगर, रजत – जयपुर, कांस्य – जोधपुर

मिक्स्ड टीम इवेंट

  • अंडर-19: गोल्ड – मनोज कुमावत एवं हिमांशी कुमावत (नागौर)
  • अंडर-17: गोल्ड – मोहित एवं लक्ष्मी चौधरी (गंगानगर)

इस अवसर पर निर्णायक मंडल में अनीता तावड़, परमेश्वरी चौधरी, नीलम, सवाना, दिनेश कुमावत, नारायण वरांडा एवं बाबूलाल गमेती शामिल रहे।
समारोह में शहर काजी, आरएसएस के रौनकजी, राकेश परमार, अशोक मीणा, परमवीर सिंह, मनोज शर्मा, अनु वशिष्ठ, संजीव श्रीवास्तव, राकेश कुमार एवं कप्तान सिंह राजपूत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *